मेरे आँखों में ख्वाब तुम्हारे
मेरे आँखों में ख्वाबों तुम्हारे हैं
मेरे ख्वाबों में कोई राज आती है
लगता है पहचान पुरानी हैउससे
मैं जागूँ तो कहीं दूर चलीजाती है मुझसे।
मेरे ख्वाबों की मलिका कोई हैअगर
मुझे दिन में नजर क्यों न आती है।।
मैंने दिन में कभी, ना कहीं पर उसे
अपने ख्वाबों से आगे या पीछे कहीं
देखा नहीं है अभी तक मगर ऐसा लगता है -
दिल के करीब मेरे रहती है हरदम।।
परियों की रानी है बेशक मगर
मुझसे मिलकर कहाँ चली जाती है।।
मेरी निगाहें तुम्हें ढूढ़ती हैं
चेहरा तुम्हारा खूब पहचानती हैं
आँखों से ओंझल होजाती हो क्यों तुम
आखिर सपनों में किसलिए आती हो हरदम
देखो मुझे अब ना और तड़पाओ
कभी मुझे अपना पता तो बता दो,
पता तो बता दो ,पता तो बता दो।।
ऐ मेरे सनम, कहीं दूर चलें हम,
जहाँ सिर्फ तुम हो, और मैं रहूँ।
हम दोनों और ये हसीं वादियाँ हों।
और कोई आता जाता नहीं हो।।
ये दुनियां के शोरशराबे
सुनकर जी घबराता है।
एकांत में कुछ पल जी लेने से
मन हल्का हो जाता है।
नदियों का कलरव
चिड़ियों की चहक
फूलों की खुशबू आती हो
ऐसी कोई जगह बता दो
जो दिल में बस जाती हो।
तेरे गेसुओं की घनी छाँव में अब
कुछ पल बिताने की चाहत हमारी है
तेरे झील से दोनों नयना ये प्यारे से
उसी में डूब जाने को जी चाहता है।।
ये होठों की लाली मदहोश मुझे करती हैं
मयखाने की मदिरा का जाम तुम जो लगती हो।
तुम छुपके छुपाके आती हो
आकर प्यार दिखाती हो
बचकर दुनियाँ की नजरों से
कौन सा रिश्ता जताती हो।
बोलो बोलो क्या कहती हो.....हो हो हो..
तुम छुपके छुपाके आती हो..
आकर प्यार दिखाती हो
हो हो हो...हो हो हो
बड़े बेमुरव्वत वाले हैं जमाने वाले,
उन्हें इस तरह तेरामेरा मिलना गवारा नहीं है
जमाने की नजरों से कबतक छुपेंगे
छुपाने से मुहब्बत कभी छुपती नहीं है
तुमछुपके छुपाके आती हो
आकर प्यार दिखाती हो....
ये दिलमेरा अब तुम्हारा रहेगा
कहदो ये जिन्दगी भी तेरे नाम कर दूँ
दो दिल मिलकर एक जान रहेंगे
एक दूजे बिन बेजान रहेंगे
यही है फसाना हमारा तुम्हारा
बहुत देर तक अब बचना नहीं है
मुश्किलों से निपटना भारी पड़ा है।
कोई तेरे दामन पे ऊंगली उठादे
क्यों न अभी से पर्दा उठा दें।


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]
<< मुख्यपृष्ठ