हिन्दी कैलेण्डर के कुछ आसान से टिप्स
हिन्दी कैलेण्डर के कुछ आसान से टिप्स
नमस्कार , मित्रों! आज हम आपको कुछ आसान से ऐसे टिप्स समझाने वाले हैं, जो समझने में बहुत ही आसान है। और वह ऐसा कोई न तो साफ्टवेयर है और न ही कोई ऐप है।अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वह कौन सा फार्मूला है जो मैं आपको बताने वाला हूँ तो आप बिल्कुल मत घबरायें।जब कह रहा हूँ तो जरूर बताऊँगा।
यह कोई जादू का खेल नहीं है और न तो कोई मेरे हाथ की सफाई है।बस एक छोटा सा फार्मूला है और अगर आपने इसे सीख लिया तो कभी भी कहीं भी आप हों।अगर कोई आपसे पूछे कि आज से अस्सी दिन बाद कौन सा दिन होगा?या फिर कोई बोले कि आजसे एक सौ पाँच दिन बाद कौन सा दिन पड़ने वाला है?या फिर आज से 301दिन बाद कौन सा दिन आयेगा?
तो अब आप लोग सोच रहे होंगे कि दो चार दस दिन बाद का दिन अगर कोई पूछता तो हाथ की उंगलियों पर गिनकर पता किया जा सकता है लेकिन अब तीन सौ , चार सौ , हजार दिन के बाद का दिन भला कैसे जोड़ा जाएगा। पड़ गए न घनचक्कर में......।
चलो कोई बात नहीं।चिंता छोड़ो और कलम उठाओ ।निकाल लो हिसाब ।
दो मिनट भी नहीं लगेगा। जी हाँ.।
देखिये कुल दिन होते कितने हैं.
सात 7 . जी बिल्कुल सही पढ़ा आपने।कुल सात दिन ही होते हैं।और जबसे यह दुनियां बसी है तब से आजतक सिर्फ और सिर्फ 7 दिन ही हुए।
1- सोमवार
2- मंगलवार
3- बुधवार
4- बृहस्पतिवार या गुरुवार
5- शुक्रवार
6- शनिवार
7- रविवार
ये रहे हमारे सभी दिनों के नाम।तो पूरा समझकर ही जाइयेगा।मैं थोड़ा मजे लेकर समझाने की कोशिश कर रहा हूँ तो बने रहिये और कुछ देर के लिये।
मेरे मित्रों , भगवान ने हमारे लिए यही सात दिन बनाया है।इन्हीं सात दिनों में जन्म से लेकर शादीव्याह, लड़ाई झगड़ा, प्यार मोहब्बत सब कुछ होना है और अन्त में इन्हीं में से किसी एक दिन हमारी मृत्यु भी निश्चित की गई है।सारा खेल सात दिनों में ही समाप्त होने वाला।किसी व्यक्ति विशेष के लिए अलग से कोई आठवां दिन नहीं होने वाला।
चलिये मनोरंजन भी हो गया।अब सवाल पर आते हैं।
सवाल है-- 🥀 आज यदि मंगलवार है तो आज से दस दिन बाद कौन सा दिन होगा ?🦋
देखिये मात्र दस बाद वाला दिन जानने के लिए आप इसे तो अपनी उंगलियों पर ही गिनकर बता सकता है।
लेकिन यही अगर सवाल ज्यादा दिनों बाद का जानना हो तो मुश्किल हो जाता है।चलिए इसे हल करने का फार्मूला देखते हैं।
फार्मूला है :- 👉 पूछे गए दिनों की संख्या में दिन की संख्या से भाग दे देंगे। और दिन की संख्या होती है 7.
तो सात से भाग देंगे यानि डिवाइड कर देंगे। अ ब जो शेष बचेगा उसे आज के दिन उतने दिन बाद वाला दिन ही आपका उत्तर होगा।
जैसे अगर आपको तीन शेष बचे थे और आज रविवार है तो रविवार के तीनदिन बाद बुधवार आयेगा।इसलिए आपका उत्तर बुधवार होगा।
सवाल का हल :- 10÷7 = 1और शेष बचा 3
अब दिन था मंगलवार तो मंगलवार से 3 दिन बाद शुक्रवार आता है और हमारा जवाब होगा
अगर आज मंगलवार है तो आज से दस दिन बाद शुक्रवार होगा।,,
👉 ठीक इसी प्रकार से यदि आज शुक्रवार है तो आज से 301 दिन बाद कौन सा दिन हो सकता है?
इसे भी देख लेतेहैं।
301/7 = 43 तो यहाँ कोई शेष नहीं बचा यानि 301 दिन में जब आप 7 से डिवाइड करते हैं तो वह पूरा पूरा डिवाइड हो जाता है और शेष शून्य हो जाता है तो आज जो दिन है उसमें कुछ नहीं जुटेगा।इसलिए आज जो दिन है आज के 301 दिन बाद भी वही दिन होगा जो आज है।
इसी प्रकार जो भी संख्या सात से पूरी तरह बंट जाती है तो उतने दिन बाद आज ही का दिन पड़ेगा।उसी प्रकार यदि शेष आपको 6 गिरता है तो आज से या पूछे गए दिन से एक दिन पहले वाला दिन आपका उत्तर होगा।अब आप चाहे आजसे 6 दिन बाद वाला दिन पता करने के लिए छ जोड़े या छ घटायें।पर यह ध्यान रखें कि यदि आपने दिन की संख्या को जोड़ा है आगे बढ़ना है और घटाकर देखते हैं तो उल्टे गिनना होगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो अपनी प्रतिक्रिया जरूर व्यक्त करें
हमारे साथ जुड़े रहने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।
आपका दिन शुभ हो।🌹🥀🌹🥀
,
लेबल: #टेक्नोलॉजी #ज्ञान कीबातें #सुत्र #सामान्य ज्ञान #आओ सीखें

